घिर आये स्याह बादल सरे शाम
और उदास ये जेहन क्यूँ हुआ
पोशीदाँ अहसास क्यूँ उभर आये
ये दिल तनहा दफ्फअतन क्यूँ हुआ
यूँ तो अब तक चेहरे की ख़ुशी छुपाते थे
ग़म छुपाने का ये जतन क्यूँ हुआ
कोई चोट तो गहरी लगी होगी
ये संगतराश यूँ बुतशिकन क्यूँ हुआ
दुष्यंत......
ज़िंदगी इक दौड़ है...
-
ज़िंदगी इक दौड़ है...
आगे हिरण है,
पीछे शेर है,
जीने की
और जीने ना देने की
इक मुसलसल होड़ है
ज़िंदगी इक दौड़ है....
शेर भूखा है,
वहशी है,
दरिंदा है;...
10 years ago

